Advertisement

बीसीसीएल के सीएमडी बनाये गये मनोज कुमार अग्रवाल, बधाइयों का तांता

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। कोल इंडिया की अनुसंगी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के
सीएमडी के पद के लिए मनोज कुमार अग्रवाल का चयन किया गया है। वर्तमान में अग्रवाल बीसीसीएल के निदेशक (तकनीकी) पीएंडपी है। इसके पूर्व वे एनसीएल के खड़िया तथा सीसीएल ढोरी क्षेत्र के जीएम पद पर कार्यरत रहे हैं। वे सीसीएल के एनके क्षेत्र के रोहिणी में बतौर परियोजना पदाधिकारी भी सेवा दे चुके है।

अग्रवाल के बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पद पर चयनित होने पर खासकर बोकारो जिला के हद में सीसीएल के ढोरी क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। उन्हें बधाई देनेवालो में ढोरी जीएम रंजय सिंहा, बीएंडके जीएम चितरंजन कुमार, पीओ राजीव कुमार सिंह, शैलेश प्रसाद, रंजीत कुमार, सुधीर सिंहा, एस. के. झा, के. एस. गैवाल, महाप्रबंधक विद्युत एवं यांत्रिक जयशंकर प्रसाद व जी मोहंती, एसओ सिविल मनोज कुमार साह व सतीश सिंहा, एसओपी माला कुमारी, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह व पी एन सिंह, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, यूनियन प्रतिनिधि इनमोसा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार मिश्रा, विकास कुमार सिंह, भीम महतो, हरेंद्र प्रसाद सिंह, आर उनेश, जितेंद्र दूबे, विनय सिंह, साधु बाउरी, गणेश मल्लाह, जयराम सिंह, उत्तम सिंह, महफूज आलम, धीरज पांडेय, ओम शंकर सिंह, पवन सिंह, आनन्द विश्वकर्मा, मुरारी प्रसाद सिंह, बैजनाथ सिंह, कुलदीप, शिवनंदन चौहान, परवेज अख्तर, वृज विहारी पांडेय, मंगरा उराँव, छोटेलाल शर्मा, मोहम्मद कलीमुद्दीन, जवाहरलाल यादव, जितेंद्र राय आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *