Advertisement

रीच एग्री फार्मर द्वारा त्रिदिवसीय निःशुल्क बाँस खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड की राजधानी रांची के रीच एग्री फार्मर प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से बोकारो जिला के हद में श्री कृष्ण चेतना क्लब कथारा में तीन दिवसीय निःशुल्क बाँस खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन बीते 10 जून से 12 जून तक आयोजित किया गया।

जानकारी देते हुए पेटरवार प्रखंड के हद में चांपी रहिवासी युवा समाजसेवी बिजय महतो ने बताया कि रीच एग्री फार्मर के सौजन्य से किसानों एवं बेरोजगार युवाओं के लिए एक विशेष निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को बाँस की खेती से जुड़ी समस्त जानकारियाँ दी गई। उन्होंने बताया कि उक्त प्रशिक्षण ट्रेनर सह कृषि वैज्ञानिक विक्रमदित्य गौरव द्वारा दिया गया।

कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य रहिवासी किसानों खासकर क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और हरित व्यवसाय के प्रति जागरूक करना था। विशेषज्ञों ने बाँस की उन्नत किस्में, उसकी खेती की तकनीक, देखभाल, व्यवसायिक अवसर एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। त्रिदिवसीय प्रशिक्षण के अंत में 12 जून को सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) भी प्रदान किया गया, जिससे वे भविष्य में कृषि उद्यमिता में कदम आगे बढ़ा सकें।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक एवं रीच एग्री फार्मर के प्रतिनिधियों ने आशा जताई कि प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रतिभागी बाँस की खेती अपनाकर न केवल अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करेंगे। कहा गया कि बाँस की खेती कम लागत, अधिक मुनाफा और हरियाली की ओर एक सशक्त कदम साबित होगा।

मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त करनेवालों में रोशन राज, चंद्र देव हांसदा, सूरज देव हांसदा, अमृता कुमारी, सावित्री कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अंजली कुमारी, शीला कुमारी, रानी बेसरा, राजू कुमार सिंह, राजकुमारी देवी, गुड़िया कुमारी, अरुण कुमार, सलोनी सोरेन, परमेश्वर हेंब्रम, मोनिका देवी, मंगली देवी, दशमी देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *