Advertisement

नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह (झारखंड)। झारखंड के गिरिडीह जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालो पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिला के हद में जमुआ थाना क्षेत्र नौडीहा ओपी क्षेत्र के ओखरशाल गांव की 19 वर्षिया पूजा कुमारी का शव संदिग्ध हालत में पाया गया है। मृतका पूजा की शादी लगभग 1 महीने 6 दिन पहले शिवकुमार यादव नामक युवक से हुई थी। पूजा के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नौडीहा ओपी में आवेदन देकर ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पूजा को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसकी परिणति उसकी हत्या से हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। पूजा की असमय मौत ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है, वहीं परिजनों ने न्याय की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *