Advertisement

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की धूमधाम से मनाई गई 78वां जन्मदिन

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। पूरे बिहार में 11 जून को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को उनके पटना स्थित आवास पर उनके दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी। वहीं लालू यादव ने बिहार की राजधानी पटना में तलवार से केक काटा। जबकि, बगल के वैशाली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राजद कार्यकर्ता और नेताओं ने अपने-अपने ढंग से लालू का जन्म दिवस मनाया।

बताया जाता है कि वैशाली जिला के हद में भगवानपुर के चर्चित राजद कार्यकर्ता केदार प्रसाद यादव जो लालू और तेजस्वी यादव को अपना भगवान मानते हैं ने नदी में गाजे बाजे के साथ नाव पर केक काटा और उपस्थित रहिवासियों को केक का प्रसाद दिया। बताया जाता है कि इस दौरान अजीबो गरीब घटना हुई। केक काटते समय केदार यादव नदी की पानी में उलट गए। उपस्थित जनों ने इसका भरपूर आनंद उठाया।

इसी क्रम में राजद के महुआ विधायक डॉक्टर मुकेश रंजन ने अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ में क्षेत्र के चेहराकाला प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 78वाँ जन्मदिन सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। ब्लड बैंक द्वारा रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान महादान का आयोजन ज़न कल्याण सेवा सोसायटी वैशाली के साथियों के द्वारा संपन्न हुआ।

पर्यावरण संरक्षण हेतु युवा क्रांतिकारी साथियों को पौधा लगाने के लिए सैकड़ो की संख्या में उपस्थित अभिभावक गण एवं युवा साथियों के बीच पौधा वितरण किया गया। सभी अभिभावक गण के उपस्थिति में 78 पाउंड का केक काटकर राजद के क्रांतिकारी साथियों को अंग वस्त्र एवं आम्रपाली आम के पौधा से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महुआ विधायक द्वारा महुआ विधानसभा के महुआ एवं चेहरा कला प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष को साइकिल से सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *