Advertisement

प्लस टू हाई स्कूल गुंजरडीह में गर्ल्स चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल गुंजरडीह में सहयोगिनी द्वारा 11 जून को सुरक्षित गांव कार्यक्रम के तहत गर्ल्स चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक भुनेश्वर महतो ने बताया कि कोई भी आपके गांव में अनचाहे व्यक्ति आते हैं और आपको यह कहते हैं कि आपको शहर में नौकरी मिलेगा। आप तुरंत कॉमिक बुक में दिए टोल फ्री नंबर में कॉल करें। सूचना के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बाल विवाह के खिलाफ जानकारी दिया गया। कहा गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। 18 साल से कम उम्र लड़की तथा 21 साल से कम उम्र लड़के का शादी हो रहा है। इस स्थिति में 1098 में कॉल कर सकते हैं।

सहयोगिनी के समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने बताया कि सुरक्षित गांव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है, कि कोई भी बच्ची या बच्चा तस्करी का शिकार ना हो। अगर इस तरह का मामला सामने आता है तो तुरंत टोल फ्री नंबर पर कॉल करें, जिससे आरोपी पकड़ा जा सके। इस अवसर पर स्कूल की छात्रा नीतू कुमारी, नीता कुमारी, अनमोल सिंह, लक्ष्मी कुमारी, संगीता कुमारी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल तस्करी रोकने का संदेश दिया।

स्कूल की संयोजिका मीना देवी ने कहा कि पंचायत तथा गांव स्तर पर बाल तस्करी को लेकर सघन रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाने की जरूरत है। सहयोगिनी की कार्यक्रम समन्वयक रवि कुमार राय ने कहा कि इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम हम सभी को मिलकर करना है। तभी हम मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल मजदूरी को रोक सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई बच्चा स्कूल छोड़कर कोई होटल, प्रतिष्ठान, खदान, गैरेज आदि में मजदूरी करता है तो तुरंत भारत सरकार के टोल फ्री नबर 1098 में कॉल कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्लस टू हाई स्कूल गुंजरडीह के शिक्षक राजकिशोर कुमार, रामेश्वर रजक, ललिता देवी, राजेंद्र प्रसाद, मिथिलेश महतो आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *