Advertisement

बड़कागांव में केक और पटाखा दुकान में लगी भयंकर आग

एस. पी. सक्सेना/हजारीबाग (झारखंड)। हजारीबाग जिला के हद में बड़कागांव स्थित मुख्य चौक 10 जून को धमाकों से दहल उठा। एक के बाद एक लगातार धमाको से यहां अफरा तफरी मच गया।

बताया जाता है कि बड़कागांव बाजार चौक के दो दुकानों से धमाको के साथ धुआं भी बेतहाशा उठ रहा था। थोड़ी ही देर में पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया। बताया जाता है कि, इलाके में एक गिफ्ट हाउस और एक केक की दुकान में आग लग गयी थी। जबतक कोई कुछ कर पाता, तब तक आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। देखते ही देखते आग ने पटाखे की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

इसके बाद दनादन विस्फोट होने लगे। आग लगने की सूचना बड़कागांव पुलिस और एनटीपीसी के अग्निशमन विभाग को दी गयी। मिली सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों से धधकते आग पर काबू पाया गया। लेकिन तबतक लाखों का नुकसान हो चुका था।आग लगने के कारणों का वास्तविक पता खबर लिखे जाने तक नही चल पाया है। सूत्रों द्वारा शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *