गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। जिला के हद में वैशाली अंचल के हुसेना राघव ग्राम स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में 10 जून को छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस महोत्सव मनाया गया।
जानकारी के अनुसार वैशाली जिला के हद में अमृतपुर पंचायत रहिवासी समाजसेवी अखिलेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ कन्हैयाजी के संयोजकत्व में महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में विभाग प्रमुख कृष्णाजी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। साथ ही बैकुंठ शुक्ल स्मृति मंच के संयोजक कौशिक कुमार अमरेश के अलावे अन्य स्थानीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ ही उपस्थित सभी स्वयं सेवको ने दीप प्रज्ज्वलन कर छत्रपति शिवाजी महाराज के तैलचित्र पर पुष्पांजली अर्पित किया। बौद्धिक विभाग प्रमुख कृष्णा जी ने शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिवजी महाराज एक सच्चे राष्ट्र भक्त और सनातन रक्षक थे। उनके बौद्धिक उद्बबोधन के पश्चात कन्हैयाजी ने उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
![]()













Leave a Reply