Advertisement

एनजीटी के निर्देश की उड़ी धज्जियां, रोक के बाद देर रात तक चली बालू लदी ट्रैक्टर

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। मानसून सत्र को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर बोकारो जिला प्रशासन ने 10 जून से 15 अक्टूबर तक विभिन्न नदियों के बालूघाट से बालू नही उठाव नहीं करने का निर्देश लिया था। बावजूद इसके 10 जून को बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली स्थित दामोदर नदी तट से अवैध बालू लदी ट्रैक्टरों का परिचालन बदस्तूर जारी रहा।

बताया जाता है कि एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते दामोदर नदी तट से अवैध रूप से बालू उठाव कर प्रातः से ही देर शाम तक अंगवाली गांव के मिश्रा टोला, मंडपवारी चौक, सड़क टोला, नहर चौक अति व्यस्ततम और आबादी वाले क्षेत्रों से ट्रैक्टरों को गुजरते देखा गया। इससे साफ जाहिर होता है, कि बालू कारोबारियों को प्रशासन का कोई भय नहीं या फिर प्रशासन ही सुस्त रही हो। यह जांच का विषय है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *