Advertisement

डीएम ने प्रस्तावित हरिहरनाथ कॉरिडोर निर्माण का किया स्थलीय निरीक्षण

काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की भांति विकसित होगा हरिहरनाथ कॉरिडोर

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर का 10 जून को सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी)
यतेन्द्र कुमार पाल ने दौरा किया। यहां बाबा हरिहरनाथ मंदिर को विकसित करने के लिए फेज वन के तहत किए जा रहे कार्यों तथा वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की भांति प्रस्तावित हरिहरनाथ कॉरिडोर निर्माण के लिए तथा रिवर फ्रंट को काली घाट से दीघा पुल तक विकसित किये जाने के लिए संबंधित कंसल्टेंट के साथ डीएम व् डीडीसी ने स्थलीय निरीक्षण किया।

मौके पर डीएम समीर ने उप विकास आयुक्त पाल, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार, उप समाहर्ता, भूमि सुधार सोनपुर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सोनपुर के साथ बाबा हरिहरनाथ मंदिर को विकसित करने के लिए फेज वन के तहत किए जा रहे कार्यों तथा वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की भांति प्रस्तावित हरिहरनाथ कॉरिडोर निर्माण हेतु व् रिवर फ्रंट को काली घाट से दीघा पुल तक विकसित किये जाने के लिए आवश्यक विचार विमर्श कर फेज टू के तहत एक सुव्यवस्थित कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया, ताकि उक्त निर्मित प्लान के अनुसार रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

साथ ही हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए मंदिर से लेकर काली घाट तक सीमांकन किए गए क्षेत्र में निर्माण कार्य पूर्ण होने तक किसी भी प्रकार के नए संरचना के निर्माण पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण एवं गंडक तथा गंगा नदी के किनारे को विकसित कर सारण जिले के पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *