Advertisement

दहेज की बलीवेदी चढ़ी एक और बेटी, आरोपियों की हो गिरफ्तारी-बंदना सिंह

परिजनों ने नगद व् चारपहिया वाहन नहीं देने पर ससुरालियो पर लगाया हत्या का आरोप

प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। जिला मुख्यालय समस्तीपुर शहर के बारह पत्थर वार्ड 15 स्थित सपरिवार किराए की मकान में रह रही नवविवाहित को कथित दहेज लोभियों द्वारा गले में फंदा लगाकर मौत के घाट उतारने का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का शव फंदे से लटका हुआ था। मृतिका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रसलपुर रहिवासी अजीत कुमार की 28 वर्षिया पत्नी रीना कुमारी के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि रसलपुर रहिवासी अजीत कुमार की शादी ढ़ाई साल पहले हुई थी। उसे 4 महीने का एक बेटा भी है। मृतका के परिजनों ने नगद तथा चार पहिया वाहन नहीं देने पर दहेज के लिए ससुराल पक्ष द्वारा पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के बाद मृतिका रीना कुमारी के भाई उजियारपुर के महिसारी वार्ड 5 रहिवासी रुपेश कुमार, अपने चाचा, बहनोई एवं ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के पति अजीत कुमार, भैसुर संजीत कुमार, गोतनी गीता देवी, निक्की कुमार, साक्षी कुमारी पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव को आवेदन दिया है, जहां काफी जद्दोजहद के बाद रात्रि लगभग 9 बजे के बाद एफआईआर क्रमांक 153/25 दर्ज किया गया है।

इस अवसर पर मृतका के भाई ने बताया कि 5 जुलाई 2021 को उसकी बहन की शादी अजीत कुमार से हिंदू रीति-रिवाज हुई थी, तब से बार-बार दहेज एवं चार चक्का वाहन की मांग की जा रही थी। वे कर्ज के नाम पर कई रिस्तेदारों से पैसे भी लिया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बताया कि 10 जून को भी पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद अजीत ने अपने परिजनों के साथ मिलकर रीना की हत्या कर दी। फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।

तीन बजे से एफआईआर के लिए जद्दोजहद कर रहे परिजनों द्वारा सूचना देने पर थाना पर पहुंची ऐपवा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग समेत बढ़ते महिला हत्या, दहेज हत्या, दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *