Advertisement

प्लस टू शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखण्ड +2 शिक्षक संघ जिला इकाई बोकारो के प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो के नवपदस्थापित उपायुक्त अजय नाथ झा से उनके कैंप दो स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की एवं उनको नूतन भूमिका के लिए सहृदय शुभकामनाएं दीं।

संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधियों ने उपायुक्त का औपचारिक रूप से स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को शिक्षा के क्षेत्र में शत्-प्रतिशत योगदान देने का भरोसा दिया। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल से पूरी निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन करने की अपेक्षा की। प्रतिनिधिमंडल के तरफ से संघ के जिला सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने उपायुक्त को विश्वास दिलाया कि शिक्षा एवं छात्र हित में शिक्षक संघ सदैव पूरी निष्ठा से तत्पर रहेगा।

इधर, संघ की बैठक सिटी पार्क बोकारो में आयोजित किया गया, जहां सर्वसम्मति से आगामी 15 जून को झारखण्ड +2 शिक्षक संघ, बोकारो ने झारखण्ड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला स्तर पर टॉप टेन स्थान प्राप्त करने वाले सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालयों के सभी टापर्स को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। संघ ने विभिन्न संकायों में शत्-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले सभी प्लस टू उच्च विद्यालयों के शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने का फैसला लिया है। मौके पर संघ के संयुक्त सचिव डॉ शक्ति पद महतो, संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, उप संगठन मंत्री मुकेश कुमार यादव एवं विद्यालय प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *