Advertisement

नक्सल प्रभावित झुमड़ा पहाड़ पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर 10 जून को बोकारो जिला के हद में नक्सल प्रभावित झुमरा पहाड़ पहुंचकर स्थानीय रहिवासीयों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में नक्सल प्रभावित झुमरा पहाड़ स्थित झुमड़ा गांव झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पहुंचे। उन्होंने वहां ग्रामीण रहिवासीयों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। बताया जाता है कि रहिवासीयों ने झुमरा गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा और बताया कि झुमरा पहाड़ को पर्यटन क्षेत्र में विकसित होने से यहां के युवकों को रोजगार प्राप्त हो सकता है। साथ ही कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन जैसी योजनाएं चला कर यहां के युवकों को रोजगार से जोड़ा जा सकता है।

रहिवासियों के अनुसार झुमरा पहाड़ में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। यह क्षेत्र पर्यटन के रूप में झारखंड में अपना महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेगा। वित्त मंत्री ने झुमरा के रहिवासीयों की सारी बातें ध्यान से सुनने के बाद शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने झुमरा क्षेत्र में पर्यटन, वन संरक्षण एवं स्थानीय विकास से संबंधित कई योजनाएं जो संचालित की जा रही है, उसकी प्रगति की समीक्षा की।

सर्वप्रथम रहिवासीयों ने मंत्री का स्वागत जोरदार तरीके से किया। वित्तमंत्री सबसे पहले गांव के एकमात्र स्कूल में पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ काफी समय बिताया और कुछ देर के लिए बच्चों के शिक्षक बनकर उन्हें पढ़ाते नजर आए। तत्पश्चात वित्त मंत्री झुमरा पहाड़ में विकास योजनाओं का अवलोकन किया, साथ ही इसकी समीक्षा बैठक भी की।

वित्त मंत्री के साथ मौके पर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, गोमिया बीडीओ महादेव महतो, सीओ आफताब आलम, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, महुआटांड़ थाना प्रभारी, रहावण ओपी प्रभारी सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *