प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय सभागार में 9 जून को प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में खाद्यान्न आपूर्ति संबंधित आवश्यक बैठक आहुति की गई। उक्त बैठक में बेरमो प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली के सभी दुकानदार उपस्थित थे।
मौके पर बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार द्वारा राशन कार्ड में मृत सदस्यों का नाम विलोपित करने का निर्देश दिया गया। साथ हीं माह जून एवं जुलाई का राशन आगामी 15 जून तक लाभुको को शत प्रतिशत राशन वितरण करने पर बल दिया, ताकि 16 जून से अगस्त माह का राशन समय पर वितरण किया जा सके।

उन्होंने सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को ससमय दुकान खोलने का निर्देश भी दिया। कहा कि राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित डीलर पर कार्रवाई की जायेगी। बैठक में प्रदीप कुमार यादव, बेरमो प्रखंड क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली के तमाम दुकानदार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply