Advertisement

तेनुघाट में चलाया गया वाहन जांच अभियान, नियम विरुद्ध वाहन चलाने पर जुर्माना

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार गोमिया पथ पर तेनुघाट थाना के समीप 9 जून को वाहन जाँच अभियान चलाया गया। जांच में नियम विरुद्ध वाहन चलानेवालो से जुर्माना वसुला गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो ट्रेफिक पुलिस द्वारा उच्च पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर तेनुघाट ओपी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमे सहायक अवर निरीक्षक विमल उरांव अपने दल बल के साथ दोपहिया व् चारपहिया वाहनों की जाँच की गयी। इस अवसर पर उरांव ने बताया कि लगभग 33 वाहनों की जाँच की गयी। जिसमे चार पहिया व दो पहिया वाहन शामिल थे।

जाँच के दौरान कुल 56,000 रूपये की चालान ऑन लाईन कटी गई। वहीं जाँच के दौरान वाहन का इन्सुरेंश पेपर, वाहन पेपर, ड्राइवरी लाइसेंस, प्रदूषण पेपर और सीट बेल्ट की जाँच की गई। जाँच क्रम में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन में हेलमेट पर जोड़ दिया गया। वहीं जाँच में लगे उरांव ने बताया कि इस तरह का जाँच बोकारो जिले में कई जगहों पर किया जा रहा है और जुर्माना लिया जा रहा है।

ज्ञात हो कि, वाहन जाँच का मुख्य कारण वाहन चालकों को अपनी जिम्मेदारियों का ऐहसास कराने और वाहन के सभी कागजात लेकर सड़क पर चलने को लेकर किया जा रहा है। साथ ही दो पहिया वाले हेलमेट लगा कर घर से कही जाए जिससे दुर्घटना कम हो। वंही वर्तमान में क्षेत्र में कई वाहन चोर गिरोह सक्रिय है, जिसके चलते उच्च अधिकारीयों के दिशा निर्देश पर जाँच अभियान चलाया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में किसी तरह की आपराधिक घटना न घटे। इस बात का भी ध्यान रखकर यह जाँच अभियान चलाया जा रहा है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *