Advertisement

मद्य निषेध विभाग ने संचालित एक दर्जन अवैध शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त

लगभग 45 क्विंटल जावा गुड़ नष्ट, 90 लीटर शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला मद्य निषेध विभाग ने 9 जून को सिवान जिला के मद्य निषेध विभाग के पदाधिकारियों एवं बल के सहयोग से छापामारी अभियान चलाया। अभियान में जिला के हद में छपरा नगर, रिवील गंज एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्रों में छापामारी कर लगभग 12 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 45 क्विंटल जावा गुड़ विनष्ट कर दिया गया।

विभाग ने मौके पर 90 लीटर चूलाई शराब बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ हीं उक्त भट्ठियों के समीप से विभाग द्वारा दो मोटर साइकिल भी जप्त किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में दो ड्रोन का भी उपयोग किया गया। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मद्य निषेध के प्रभावी तथा सफल क्रियान्वयन के क्रम में सारण जिला के हद में अवैध शराब के विनिर्माण स्थलों/ संवेदनशील जगहों पर सारण मद्य निषेध विभाग द्वारा सिवान जिला के मद्य निषेध विभाग के पदाधिकारी एवं बल के सहयोग से सघन छापेमारी की कारवाई की गई।

जिसमें सारण जिले के रिवीलगंज थाना क्षेत्र कि दिलीया रहीमपुर दियारा, जानपुर दियारा, अड्डा नंबर दो, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र कि मीरा मुशहरी, करिंगा मुशहरी, चचौड़ा चंवर (जाटूआ), नगर थाना क्षेत्र के बड़ी तेलपा, बिचली तेलपा आदि में लगभग 12 अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया।

इस क्रम में लगभग 45000 किलोग्राम जावा गुड़ विनष्ट कर 90 लीटर चूलाई अवैध शराब बरामद किया गया। इस दौरान उक्त धंधे में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा दो मोटर साइकिल भी जप्त किया गया। साथ ही अन्य दो नामजद फरार आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में दो ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *