रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के ग्राम पंचायत बरईकला के टोला कोइरीजारा में धार्मिक आयोजन के तहत 9 जून को हरि कीर्तन का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बोकारो जिला परिषद उपाध्यक्षा बबिता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
हरि कीर्तन कार्यक्रम में पंडित विकास झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कीर्तन प्रारंभ कराया। मौके पर हीरालाल गोस्वामी, सेवा निवृत्त शिक्षक नेहाली राम महतो, कन्हाई महतो, बासुदेव महतो, दिलीप कुमार महतो, अशोक महतो, केदारनाथ महतो, भिखारी महतो, रामदास महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष बबिता कुमारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और गांव में एकता व भाईचारे की भावना मजबूत होती है। कहा कि ग्रामीणों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। कीर्तन का आयोजन कई दिनों तक चलेगा, जिसमें दूर-दराज़ से भी श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
![]()













Leave a Reply