प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में पश्चिमी झरिया क्षेत्र के मुनीडीह में 8 जून को साइकिल रेस का आयोजन किया गया। साइकिल रेस में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लानेवाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
जानकारी के अनुसार पश्चिमी झरिया क्षेत्र मुनीडीह पर्यावरण विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5.5 किलोमीटर साइकिल रेस का आयोजन किया गया। साइकिल रेस में बहुत सारे प्रतिभागियों ने भाग लिए जिसमे प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागी अमित कुमार महतो को परियोजना पदाधिकारी सुनील कुमार पांजा द्वारा मेडल एवं ₹ 1500 का पारितोषित देकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में द्वितीय स्थान पर शिवम् कुमार महतो को सीताराम राउत द्वारा ₹1000 का पारितोषिक और मेडल देकर सम्मानित किया गया, जबकि तृतीय मेवालाल कुमार को संदीप कुमार वर्मा द्वारा 500 रुपए का पारितोषिक और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर साइकिल रेस में भाग लेनेवाले सभी प्रतिभागियों को परियोजना पदाधिकारी ने उनके स्वस्थ जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर मैनेजर पर्यावरण विकास कुमार, सपन कुमार, डिप्टी मैनेजर पर्यावरण हिमांशु बघेल आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply