रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के जंगलो में अवैध रूप से कीमती वृक्षों की कटाई को लेकर जंगल बचाव समिति ने अभियान तेज कर दिया है।
इसके आलोक में 8 जून को जंगल बचाव समिति के अध्यक्ष गंगाधर महतो ने जंगल में गश्ती करते हुए पेड़ काटने वालों को चेताया और कहा कि आज के बाद से अगर दूसरे दिन पकड़े जाओगे तो इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जेल जाने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

इस अवसर पर जंगल बचाव समिति अध्यक्ष महतो ने कहा कि पेड़ बचाना हम सभी का दायित्व है। वन क्षेत्र में अगर कोई पेड़ को काटता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा। इसलिए अभी प्रचार के माध्यम से आमजनों को समझाया जा रहा है। गस्ती दल में नकुल मुंडा, शत्रुघ्न, कपिल देव कुमार, सुरेश कुमार आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply