Advertisement

बगदा में जर्जर सड़क बना परेशानी का सबब, बारह साल से मरम्मत नहीं

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा गांव स्थित लालू महतो के घर से कली मंदिर तक की सड़क की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है। यह सड़क ग्रामीणों के लिए खासकर बरसात के दिनों में जानलेवा साबित हो रही है।

बताया जाता है कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों का पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण लगभग 12 वर्ष पहले किया गया था। इसके बाद से आज तक कोई मरम्मत नहीं कराई गई। बताया जाता है कि कई बार ग्रामीणों ने क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, सांसद और विधायक तक सड़क की दुर्दशा की जानकारी देकर मरम्मत कराने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ज्ञात हो कि, उक्त सड़क मार्ग से ग्रामीणों को बाजार, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र तक जाने में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या पर कब ध्यान देते हैं?

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *