Advertisement

दुष्कर्मी की गिरफ्तारी में विलम्ब क्यों, कहीं बचाने की साज़िश तो नहीं-बंदना सिंह

आरोपी की गिरफ्तारी कर पीड़ित परिवार को न्याय मिले अन्यथा आंदोलन-ऐपवा-माले

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाजपा-जदयू की जीरो टॉलरेंस की बिहार की नीतीश सरकार में करीब डेढ़ महीना बीतने के बावजूद मुजफ्फरपुर जिला के हद में शोभनडीह-खानपुर के रेपकांड के आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। चर्चानुसार आरोपी का तार भाजपा से जुड़ा है, इसलिए पुलिस प्रशासन आरोपी को जानबूझकर हाईकोर्ट से बेल कराने का मौका दे रही है।

यह सरासर अन्याय है। इस अन्याय के खिलाफ पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर ऐपवा एवं भाकपा माले का संघर्ष जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी एवं सजा दिलाने तक ऐपवा एवं भाकपा माले का संघर्ष जारी रहेगी। उक्त आशय की जानकारी 8 जून को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से महिला संगठन ऐपवा समस्तीपुर जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने कहा।

उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की घटना के बाद दबंग एवं राजनीतिक दल से जुड़े आरोपी का परिवार होने के कारण एफआईआर दर्ज कराने में पीड़ित परिवार को काफी मशक्कत करना पड़ा। एफआईआर वापस लेने को लेकर पीड़ित परिवार को धौंस-धमकी दिया गया, बावजूद इसके पीड़ित परिवार अड़े रहे। उक्त घटना का करीब डेढ़ महीना बीत गया, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। यह सुशासन की सरकार के पुलिस प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह है।

महिला नेत्री सिंह ने मांग की है कि आरोपी समेत हत्या अपराध दुष्कर्म के तमाम आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस प्रशासन अविलंब जेल में बंद करें, अन्यथा निषाद परिवार की बच्ची को न्याय दिलाने को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *