Advertisement

अग्निवीर जवानों का बांध पंचायत में भव्य स्वागत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत में 8 जून को देश के दो अग्निवीर जवानो के पहुंचने पर पंचायत वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मौके पर पंचायत प्रतिनिधि व् जवानो के परिजन उपस्थित थे।

जानकारी देते हुए बांध पंचायत के मुखिया पुत्र बबलू कुमार यादव ने बताया कि गोमिया प्रखंड के हद में बांध पंचायत के बांध कॉलोनी रहिवासी तेजनारायण साव के पुत्र उदय कुमार तथा बिशेश्वर साव के पुत्र लुकेश्वर कुमार अग्निवीर (आर्मी) का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त कर 8 जून अपने निवास बांध कॉलोनी पहुंचे, जहां उनके परिवार के साथ उनका स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गयी।

ज्ञात हो कि, अग्निवीर जवान उदय और लुकेश्वर दोनों रिश्ते में चचेरे भाई है, जिन्होंने पहले प्रयास में ही यह सफलता हासिल की है। दोनों की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का लहर है।
स्वागत करनेवालों में पंचायत की मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, समाजसेवी गोविंद यादव, बबलू यादव, टुकन यादव, अजय यादव, अर्जून यादव, शराफत अंसारी, झूपरी देवी, गौरी देवी, शान्ति देवी, झलवा देवी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *