Advertisement

इलाज के दौरान पूर्व सीसीएल कर्मी अली हुसैन उर्फ रमतुल्ला का निधन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली मोमिन टोला रहिवासी सीसीएल बीएंडके क्षेत्र से सेवानिवृत मो. अली हुसैन उर्फ रमतुल्ला का बीते 7 जून को निधन हो गया। वे कई दिनों से इलाजरत थे।

परिजन बताते हैं, कि तीन दिन पूर्व रमतुल्ला को बैचेनी की हालत में सीसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल ढोरी ले जाया गया। हालत में सुधार नहीं होने के कारण यहां से केएम मेमोरियल चास भेज दिया गया। वहां से झारखंड की राजधानी रांची के मेदांता रेफर किया गया। अंततः उसे बचाया नहीं जा सका।
परिजनों के अनुसार 8 जून को अपराह्न रमतुल्ला के जनाजे को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे की यात्रा में काफी तादाद में मुहल्ले वाले, परिजन आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *