Advertisement

क्षेत्र भ्रमण के दौरान बोकारो जिला उपायुक्त होसिर एवं गोमिया में रुके

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त क्षेत्र भ्रमण के दौरान 7 जून को जिला के हद में होसिर एवं गोमिया में रुके। यहां जन प्रतिनिधियों एवं आम रहिवासियों भव्य स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा का 7 जून को नेताजी सुभाष चौक के निकट इफ्तिखार महमूद के नेतृत्व में सैकड़ों आम रहिवासियों ने नागरिक अभिनंदन किया गया। भाकपा नेता महमूद ने सन् 1919 ई० में स्थापित होसिर मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने का उपायुक्त से आग्रह किया। उपायुक्त ने बच्चों की संख्या इत्यादि की जानकारी लेने के बाद अपग्रेड करने का भरोसा दिया।

वही गोमियां मोड़ में जन प्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त को बुके एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि यहां के तमाम रहिवासी अमन पसंद हैं। कहा कि विकास कार्य में मिलजुल कर काम करना है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी बेरमों मुकेश मच्छुवा, गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, मुखिया बलराम रजक, रीना सिंह, विनोद विश्वकर्मा, पंसस सैफ अली, समाजसेवी विपिन कुमार, मो. असलम, राजू शाह, अनवर रफी, खुर्शीद आलम, अशरफ अंसारी, वली वारसी, हीरालाल, रोजगार सेवक सहित सैकड़ो रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *