Advertisement

गंगा दशहरा पर जैनामोड़ चेंबर्स ऑफ कॉमर्स ने मनाया देवनद दामोदर महोत्सव

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। गंगा दशहरा के अवसर पर बीते 5 जून बोकारो जिला के हद मे जरीडीह प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख खाजों नदी में गंगा स्नान एवं पूजन का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार जैनामोड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एवं दामोदर देवनद महोत्सव के तहत दामोदर बचाओ आंदोलन के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक जैनामोड़ चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में तड़के विधि विधान से गंगा पूजन धूम धाम से किया गया।

ज्ञात हो कि, आज के ही दिन गंगा माता का इस धरती पर अवतरण हुआ था। जिसके उपलक्ष्य में नदियों की पूजन कर साफ सुथरी बनाए रखने का संकल्प लिया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ पी. के. सिंह ने कहा कि सभी मानव जाति एवं जीव जन्तु को जल की आवश्यकता होती है, इसलिए मां गंगा के अवतरण इस धरती पर हुआ। वर्तमान समय में गंगा नदी के साथ-साथ उसके सहायक नदियां यथा खांजो, जोरिया, दामोदर, कोनार आदि को भी संरक्षित करने की जरूरत है। कहा कि नदी को साफ सफाई के साथ-साथ दोनों किनारो में वृक्षारोपण कर संरक्षित किया जा सकता है। जल ही जीवन है, इस भाव से नदियों का किनारा संरक्षित हो।

पूजन के मौके पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, राजेश कुमार शर्मा, संजय सिंह, शंकर रजक, कमल किशोर सिंह, रंजीत महतो, देवेन्द्र कुमार, रघुबीर सिंह, हराधन दता, पुनीत कर्मकार, नंदकिशोर किस्कू, बालेश्वर मुर्मू, धर्मदास वर्णवाल, सुरेश प्रसाद, देवमणि तिवारी, दीपक सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *