Advertisement

सोनपुर रेल मंडल में लाल गाड़ी चेकिंग का असर, टिकटिंग में 10 प्रतिशत की वृद्धि

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के हद में सोनपुर रेल मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा को रोकने एवं यात्रियों में टिकट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार लाल गाड़ी टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते 6 जून को मुजफ्फरपुर से दिलसिंहसराय के बीच चलाए गए चेकिंग अभियान में 110 मामलों में कुल ₹65,110 का राजस्व प्राप्त हुआ।

इससे पूर्व बीते 5 जून को मुजफ्फरपुर से बरौनी के मध्य चलाए गए अभियान में कुल 107 मामलों में ₹62,530 की रेल राजस्व प्राप्ति हुई। निरंतर अभियानों के परिणामस्वरूप यात्रियों में टिकट लेने के प्रति सकारात्मक बदलाव देखा गया है। विशेष रूप से मुजफ्फरपुर-बरौनी एवं मुजफ्फरपुर-दिलसिंहसराय रेल खंड में छोटे-बड़े स्टेशनों पर टिकट बिक्री में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर यात्रा करें एवं रेलवे के नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि लाल गाड़ी जैसे विशेष चेकिंग अभियानों को भविष्य में और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। बिना टिकट यात्रा पर सख्ती से रोक लगाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *