Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक उन्मूलन आवश्यक-अरविन्द चौरसिया

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। विश्व पर्यावरण दिवस पर हमारे पर्यावरण के संरक्षण व जागरूकता के लिए हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

उक्त बातें पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा क्षेत्र के समाजसेवी अरविन्द चौरसिया ने 6 जून को कही। उन्होंने कहा कि यह एक वैश्विक संदेश देता है कि अब वह समय आ गया है जब मनुष्य और प्रकृति के बीच खोए हुए बैलेंस को फिर से स्थापित किया जाना चाहिए। कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का थीम है विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण का अंत।

कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण की वार्षिक सामाजिक और पर्यावरणीय लागत 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 600 बिलियन डॉलर के बीच है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति अग्रसर होने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में माईंस क्षेत्र में प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति सबको एकजुट होना चाहिए, तभी पर्यावरण को कारगर ढंग से रक्षा संभव होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *