सीमेंट फैक्ट्री से लेकर चिमनी तक में पॉल्यूशन एक्ट का पालन नहीं- माले
पर्यावरण दिवस पर माले टीम सीमेंट फैक्ट्री आदि का दौरा कर जाना पॉल्यूशन का हाल
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर एवं प्रखंड क्षेत्र से पंचायत स्तर तक पाल्यूशन एक्ट की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। चाहे सरसौना चौर स्थित सीमेंट फैक्ट्री हो या फिर प्रखंड क्षेत्र के चिमनी अथवा क्षेत्र के अन्य कल-कारखाने। कहीं भी पाल्यूशन एक्ट का पालन नहीं किया जा रहा है।
इसका असर आमजनों के स्वास्थ्य से लेकर पशु-पक्षी, पेड़-पौधे एवं कृषि पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहा है। लेकिन प्रखंड के अधिकारी से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को इसे लेकर कुछ भी लेना-देना नहीं है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर बीते 5 जून को भाकपा-माले समस्तीपुर जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा, प्रखंड कमिटी सदस्य नौशाद तौहीदी एवं भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की तीन सदस्यीय टीम क्षेत्र के सीमेंट फैक्ट्री से लेकर प्रखंड स्थित चिमनी आदि का दौरा कर पाल्यूशन एक्ट लागू करने में आनाकानी करने की जांच-पड़ताल की एवं क्षेत्र के ग्रामीणों, स्थानीय रहिवासियों एवं किसानों से मिलकर जानकारी ली।
मौके पर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पाल्यूशन एक्ट का पालन करने का सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि सीमेंट फैक्ट्री, चिमनी आदि को प्रदूषण विभाग से एनओसी कैसे मिल गया, जबकि फैक्ट्री द्वारा पर्यावरण की रक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। न फैक्ट्री क्षेत्र में नाला निर्माण किया गया है और न ही वृक्षारोपण किया गया है। फैक्ट्री एवं चिमनी से निकलने वाला जानलेवा धूल-कण, धुआं से क्षेत्रवासी परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस पर प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक एसी कमरे में बैठ कर रस्म अदायगी किया जाता है। पर्यावरण की रक्षा के लिए कोई कार्य नहीं किया जाता है। उन्होंने तमाम फैक्ट्री, चिमनी, कल-कारखाने आदि की जांच कर पाल्यूशन एक्ट को लागू कराने, पर्यावरण की रक्षा का उपाय करने, प्रदूषण फैलाने वाले फैक्ट्री, कल-कारखाने आदि पर कार्रवाई करने अन्यथा आंदोलन चलाने की घोषणा की।
सड़क निर्माण ताजपुर क्षेत्र में जोर-शोर से चल रहा है वृक्षों की अंधाधुंध कटाई
भारत माला सड़क परियोजना से सड़क निर्माण के दौरान समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में जोर-शोर से वृक्षों की अंधाधुंध कटाई किया जा रहा है। इससे पर्यावरण की क्षति हो रही है। क्या हम दूसरे देशों की तरह सड़क में पड़ने वाले वृक्षों को उखाड़ कर सड़क किनारे नहीं लगा सकते। वैसे वृक्ष जिसे विकसित होने में कई वर्ष लगे हैं, विकास के नाम पर एक झटके में उसे काट दिया जा रहा है। ऐसे में पर्यावरण सरंक्षण की बात करना बेमानी लगता है।
भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 6 जून को भेंट में कहा कि यहां भी पौधे काटने पर रोक लगे। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण में तेजी लाने एवं सड़क क्षेत्र में पड़ने वाले पौधे को क्रेन से उखाड़ कर सड़क किनारे लगाने की जरूरत है, तकि क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन बना रहे।
28 total views, 28 views today