Advertisement

जीवन के उतार चढ़ाव में पत्नी का साथ ही हिम्मत देता है-दुर्गेश आर सिंह

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत और निर्मात्री पूनम दुर्गेश सिंह के शादी की सालगिरह पर प्रशंसकों ने बधाई दी। सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुभ संदेश दिया।

दुर्गेश ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुशी व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं जीवन साथी, माता रानी की कृपा हमेशा बनी रहें। जय माता दी। पोस्ट के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

वहीं उन्होंने बताया कि आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी को स्थापित करने में पूनम दुर्गेश सिंह का भी योगदान हैं।पत्नी के रूप में घर की जिम्मेदारी और एक उद्यमी के रूप में कंपनी का काम दोनों बखूबी निभाया।उन्होंने बताया कि जिस प्रकार घर पति पत्नी के साथ से ही सुचारू रूप से चलता हैं।

ठीक वैसे ही अगर पत्नी का साथ आर्या ग्रुप को मिला, जिसका नतीजा हैं कि आज आर्या ग्रुप डिजिटल से लेकर सैटेलाइट की ओर अग्रसर हैं। कहा कि उन्होंने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखें, जो बिना जीवन साथी के साथ के आगे बढ़ना संभव न था। बधाई देने वालों में आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी टीम, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े गणमान्य, मित्र, संबंधी एवं प्रशंसक आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *