Advertisement

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की सदस्य त्रिशा सिंह को प्रशंसकों ने जन्मदिन पर दी शुभकामना

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की सदस्या त्रिशा सिंह को जन्मदिन पर प्रशंसकों ने ढेरों शुभकामनाएं दी।

त्रिशा सिंह को इस अवसर पर सर्वप्रथम ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत एवं निर्मात्री पूनम दुर्गेश सिंह द्वारा बधाईयां दी गयी। तत्पश्चात प्रशंसकों द्वारा मंगलकामनाएं प्राप्त हुई। उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट, संदेश एवं दूरभाष के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।

जन्मदिन पर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया पर त्रिशा सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। विशेष रूप से त्रिशा ने आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत, निर्मात्री पूनम दुर्गेश सिंह एवं पूरी टीम को जन्मदिन को खास बनाने के लिए आभार जताया। त्रिशा ने कहा कि आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का हिस्सा होना गर्व की बात हैं।

यह नाम और पहचान उन्हें अपने परिजनों से मिली हैं। लेकिन, वे अपने माता – पिता के दूरदर्शी सोच को आगे ले जाने का कार्य करेगी।जिसके लिए अभी तैयारी कर रहीं हैं। कहा कि जब आर्या ग्रुप से पूरी तरह से व्यावसायिक रूप से जुड़ेगी, फिर इसके लिए कार्य भी दिखेगा।फिलहाल त्रिशा पढ़ाई कर रहीं हैं और हाल ही में इन्होंने दसवीं की परीक्षा पास की हैं।

बता दें कि, आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी डिजिटल और सैटेलाइट क्षेत्र में अग्रसर हैं। आर्या ग्रुप का वर्तमान में विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक चैनल व अपना ओटीटी भी है। वहीं बहुत जल्द आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का सैटेलाइट टीवी चैनल भी देखने को मिलेगा। जिसकी लगभग तैयारी पूरी की जा चुकी है। अंतिम पड़ाव पर कार्य है, जो बहुत जल्द पूर्ण होने की संभावना हैं। ज्ञात रहें कि दुर्गेश आर सिंह राजपूत और पूनम दुर्गेश सिंह की त्रिशा अपने तीनों बहनों में द्वितीय पुत्री हैं। त्रिशा की बड़ी बहन आर्या सिंह और छोटी बहन प्राची सिंह हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *