एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल काथारा क्षेत्र द्वारा 6 जून को ऑफिसर क्लब में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। उक्त जनसुनवाई क्षेत्र के स्वांग में न्यू कोकिंग कोल वाशरी को लेकर आयोजित किया गया।
जनसुनवाई की अध्यक्षता अपर समाहर्ता बोकारो मोहम्मद मुमताज़ अंसारी द्वारा की गई। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेएसपीसीबी) के क्षेत्रीय अधिकारी विवेक कुजूर (धनबाद) एवं गीता एक्का (रांची) के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी शामिल हुए। उन्होंने अपने सुझाव एवं प्रश्न खुलकर रखे और इस परियोजना के आगमन पर उत्साहपूर्वक प्रसन्नता व्यक्त की।

जानकारी देते हुए कथारा क्षेत्र के विभागाध्यक्ष पर्यावरण श्याम सुंदर पाल ने बताया कि मौके पर कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने ग्रामीण रहिवासियों के सभी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए आश्वासन दिया कि सभी सुझावों एवं चिंताओं पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि आयोजित जनसुनवाई अत्यंत सफल रही और क्षेत्र में विकास की एक नई किरण लेकर आई है।
![]()













Leave a Reply