Advertisement

गोमिया प्रखंड क्षेत्र में अवैध कोयले का खेल बदस्तूर जारी

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड क्षेत्र में अवैध धंधेबाजो द्वारा अवैध कोयले का खेल बदस्तूर जारी है। क्षेत्र में रात के अंधेरे में निकाला जा रहा है अवैध कोयला लोड गाड़ियां।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में सरहचिया पंचायत के नैनाटांड स्थित बड़का अहरा तालाब के पीछे अवैध कोयला का डिपो बनाया गया है। इस डिपो में हर रोज दिन के उजाले में कोयला जमा किया जाता है। कोल माफिया साइकिल वालों से औने पौने दाम पर कोयला खरीद कर अवैध डिपो में जमा करते हैं और रात के अंधेरे में बड़ी-बड़ी गाड़ियों से कोयला लोड कर बिहार की मंडियों तक भेजा जा रहा है।

सूत्र बताते है कि अवैध कोयला के धंधेबाज बेखौफ होकर अपना धंधा चला कर मोटी कमाई कर रहे हैं। इन अवैध धंधेबाजो के कारण सरकार को राजस्व की हानी हो रही है। यह हाल प्रखंड क्षेत्र के करमटिया तथा कथारा ओपी क्षेत्र के झिड़की व् रेलवे कॉलोनी असनापानी में भी देखा जा रहा है।
ज्ञात हो कि, एक ओर जहां प्रशासन अवैध धंधेबाजो के खिलाफ कार्रवाई करती है, वहीं दूसरी ओर अवैध धंधेबाज क्षेत्र में अपना पैर पसार रहे हैं। आखिर किसके सह पर इन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं? यह भी एक सवालिया निशान है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *