Advertisement

बकरीद पर्व नक्सल प्रभावित पेक थाना की पुलिस ने निकाली बाइक जुलूस

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बकरीद पर्व शांतिपूर्वक मनाने को लेकर बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के नक्सल प्रभावित पेक थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा 6 जून को बाइक मार्च निकाला गया। इस अवसर पर चौक चौराहों में रुक रुक कर रहिवासियों से आपसी भाई चारे के साथ बकरीद पर्व मनाने का अनुरोध किया गया। साथ ही सोशल मीडिया में किसी भी तरह के अफवाह न फैलाने एवं इसकी तत्काल सूचना पुलिस को देने का अनुरोध किया गया।

यह बाइक जुलूस पेक थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे। जुलूस पेक थाना क्षेत्र के कंजकीरो, पिलपिलो, नारायणपुर, डेगागढ़ा, पलामू आदि गावों का भ्रमण किया।
थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि पर्व में शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को पुलिस चिन्हित कर कार्रवाई करेगी। बकरीद को देखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान पुलिस रख रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *