Advertisement

बकरीद त्योहार के पूर्व संध्या पेटरवार प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों का लिया जायजा

प्रहरी संवाददाता/पेटारवार (बोकारो)। ईद-उल-अजहा उर्फ कुर्बानी त्योहार के पूर्व संध्या 6 जून को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रशासन व पुलिस टीम द्वारा मुस्लिम बहुल ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।

जानकारी के अनुसार पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने अन्य अधिकारियों व सशस्त्र बल के साथ प्रखंड के हद में खेतको, चलकरी, पिछरी एवं अंगवाली के मोमिन टोला में पहुंचकर कमिटी पदाधिकारियों एवं मुहल्ले के दर्जनों रहिवासियों से मिलकर उन्हें सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाए जाने की हिदायत दी।

टीम में जरिडीह थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो भी शामिल थे, जिनके नेतृत्व में जरिडीह थाना क्षेत्र के तुपकाडीह, जैनामोड़, बांधडीह, बारु सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *