Advertisement

बीडीए कॉलेज की मयूरी ने इंटर कला में पायी अपार सफलता, परिजनों में हर्ष

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। कोई सोंच भी नहीं सकता कि चुलबुली सी दिखनेवाली मयूरी इंटर कला में अपने कॉलेज में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। लेकिन यह सच है। मयूरी की सफलता से उसके परिजनों में हर्ष है
जानकारी के अनुसार 5 जून को जैक द्वारा आयोजित इंटर परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें बोकारो जिला के हद में बिंदेश्वरी दुबे आवासीय (बीडीए) इंटर महाविद्यालय पिछरी के कला संकाय में 96.77 प्रतिशत छात्रों ने उतीर्णता हासिल कर महाविद्यालय का नाम रौशन किया है।

बताया जाता है कि इस वर्ष उक्त महाविद्यालय से कला संकाय में 279 छात्रों में 270 छात्रों ने सफलता हासिल की है। सभी छात्रों को महाविद्यालय के सचिव कुमार जयमंगल सिंह विधायक बेरमो) प्रभारी प्राचार्या प्रो. वंदना कुमारी, प्रो. अनूप कुमार चटर्जी, प्रो. शशि कुमार, प्रो. अख्तर अली, प्रो बिनोद कुमार यादव, प्रो. मनोहर दास, प्रो. अभय कुमार रंजन, प्रो. यशवंत सिंह, प्रो. कुमार पल्लव कृष्णा, प्रो. अर्जुन कुमार शर्मा, नरेश मांझी, शिव कुमार महतो, आलोक कुमार सिंह, जयराम तुरी, लाला तुरी, सुरेन मुर्मू आदि ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए बधाई दी है।

ज्ञात हो कि बीडीए कॉलेज से इंटर कला संकाय में मयूरी प्रजापति 407 अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर होने का गौरव हासिल की है। वहीं अक्षरा विश्वकर्मा ने 383 तथा शाहीन प्रवीण 382 अंक लाकर क्रमशः सेकंड व् थर्ड टॉपर बनी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *