प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती का निधन हो गया। उन्होंने 4 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
जानकारी के अनुसार लगभग 85 साल की डॉ शोभा चक्रवर्ती गुजरे कुछ वक्त से बीमार चल रही थी। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा था। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना था। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है।
ज्ञात हो कि, डॉ शोभा चक्रवर्ती को रांची में एक विश्वसनीय व सम्मानित डॉक्टर के तौर पर पहचान मिली। लगभग सात साल पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वे फिर से मरीजों की सेवा में जुट गई थी।
![]()













Leave a Reply