Advertisement

उपायुक्त ने सदर अस्पताल पहुंचकर इलाजरत वृद्ध का कुशल-क्षेम जाना

उपायुक्त ने सदर अस्पताल उपाधीक्षक को वृद्ध के बेहतर ईलाज का दिया निर्देश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने 3 जून को सदर अस्पताल के आइसीयू में इलाजरत वृद्ध का कुशल-क्षेम जाना। वृद्ध से उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, उन्होंने आश्वस्त किया कि जिसका कोई नहीं है, उसके लिए जिला प्रशासन है। आपके उपचार में कहीं किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। सभी जरूरी कदम प्रशासन उठाएगा।

उपायुक्त ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार से वृद्ध के स्वास्थ्य में सुधार की पुरी जानकारी ली।चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे उपचार पर उन्होंने संतोष जताते हुए साधुवाद दी और ईलाज में किसी भी तरह की कोई कठिनाई होने पर अवगत कराने को कहा।

ज्ञात हो कि, बीते 2 जून को जिला उपायुक्त झा को मामले की सूचना मीडिया प्रतिनिधि द्वारा दी गई थी कि जिला के हद में चास प्रखंड के पचौरा पथ पर एक वृद्ध सड़क किनारे बेसुध पड़ा है। सूचना के बाद उपायुक्त ने मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया था। इसके बाद सीओ चास एवं थाना प्रभारी हरला ने उक्त वृद्ध को रेस्क्यू कर सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती कराया था। जहां वृद्ध का उपचार चल रहा है।

दूसरी ओर, उपायुक्त झा ने सदर अस्पताल में संचालित स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) एवं पेट्रियोटिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकु) का भी जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मानव बल प्रतिनियुक्त करते हुए पीकु का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *