Advertisement

झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक में खाली पदों पर नए युवकों को मिला प्रभार

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में 2 जून को एक विशेष बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष लालमोहन महतो ने की।

बैठक में विभिन्न मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से मेडिकल की समस्या, रोजगार की समस्या, ठेका कर्मियों का ईएल का पैसा पर विचार विमर्श, प्राइवेट सिक्योरिटी की समस्याओं पर मंथन किया गया। साथ ही इन समस्याओं के निराकरण को लेकर तथा बेरोजगारी को लेकर आंदोलन करने की बात कही गई।

बैठक में झारखंड मजदूर यूनियन का विस्तार करते हुए खाली पदों पर नए युवकों को प्रभार दिया गया। जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश राउत को बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष सहदेव तांती, सचिव मुन्ना राउत, कोषाध्यक्ष राजा गुड़िया को बनाया गया। इस दौरान उक्त बैठक में हेमराज सोनार, लालमोहन महतो, प्रकाश राउत, राजेश गोच्छाईत, वीरेंद्र पूर्ति, मंगल पूर्ति, सहदेव तांती, चंद्र मोहन सिंकु, शैलेंद्र ठाकुर, दुर्गा साहू, राम सिंह, राजा गुड़िया, राजेश दास, अशोक मेहता सहित भारी संख्या में मजदूर, सिक्योरिटी गार्ड, सप्लाई महिला कर्मी व क्षेत्र के बेरोजगार युवक, युवती आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *