Advertisement

छात्राओं ने किया जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन सेंटर का भ्रमण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला मुख्यालय छपरा में 29 मई को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्राओं को जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन एवं वनस्टॉप सेंटर का भ्रमण कराया गया।

इसी क्रम में राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग आवासीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्राओं को जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन एवं वनस्टॉप सेंटर का भ्रमण कराया गया। साथ हीं यहां दी जाने वाली सुविधाओं एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन कार्यालय के उद्देश्य एवं कार्यों के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कहा गया कि कैसे कोई महिला किसी तरह की परेशानी होने पर वन स्टॉप सेंटर से सहायता प्राप्त कर सकती है।

इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी साधना कुमारी एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमेंन् कार्यालय का भ्रमण किया गया तथा बालिकाओं के बीच में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट का वितरण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *