Advertisement

भाजपा ने संदीप लेले को फिर सौंपी ठाणे शहर की कमान

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। मनपा चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सभी पार्टियों में हलचल शुरू हो गई है। इसे देखते हुए भाजपा ने वरिष्ठ नेता संदीप लेले को महाराष्ट्र प्रदेश कमेटी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, साथ ही उन्हें ठाणे का शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्त भी किया है। इससे पहले भी दो बार लेले शहर भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश कमेटी के सचिव पद पर कार्यरत थे। पार्टी ने आने वाले मनपा चुनाव को लेकर पार्टी की मजबूती के लिए और मनपा पर युति का परचम लहराने के लिए यह पद लेले को सौंपा है। कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा के नेता संदीप लेले की उत्तर भारतियों में भी अच्छी पकड़ है।

मिली जानकारी के अनुसार जमीन से जुड़े भाजपा नेता संदीप लेले ने इससे पहले भी पार्टी के जनाधार को मजबूत करने में अहम् भूमिका निभाई थी। जिसका परिणाम बीते विधानसभा के चुनाव में देखने को मिला था। लिहाजा आगामी मनपा चुनाव से पहले ही पार्टी ने फिर से उन्हें अपना जौहर दिखाने का मौका दिया है। रविवार को एक समारोह में भाजपा ने वरिष्ठ नेता संदीप लेले को महाराष्ट्र प्रदेश कमेटी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, साथ ही उन्हें ठाणे का शहर का अध्यक्ष पद भी सौपा है। बताया जाता है कि पार्टी को संदीप लेले पर पूरा भरोसा है।

Tegs: #BJP-again-handed-over-the-command-of-thane-city-to-sandeep-lele

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *