Advertisement

इस्टर्न फ्रीवे पर स्टंट करना पड़ा महंगा, अब जायेंगे जेल

मुश्ताक खान/मुंबई। आरसीएफ पुलिस ने इस्टर्न फ्रीवे स्टंट करने वाले तिन स्टंटबाजों को फिल्मी अंदाज में घेर कर धर दबोचा है। अब स्टंट बाजों की सिट्टी बिट्टी बंद हो गई है। दर असल मुंबई के एक सभ्य नागरिक ने मुंबई पुलिस की अधिकारिक सोशल मीडिया ऐप एक्स ट्विटर पर शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद आरसीएफ पुलिस हरकत में आई और वरिष्ट पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार घाटे के आदेश पर तुरंत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में अदनान मोहम्मद ईसा खान (20), बशीर खान (22) और जुनैद अवद अली खान (20) को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 281,125,3 (5) और एमवी एक्ट 184 के तहत गिरफ्तार किया है।

पुलिस की एक्स ट्विटर पर शिकायत “एक्शन में आई पुलिस”

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 मई को हजरत सैयद अब्दुल कादिर राहुल दरगाह के पास इस्टर्न फ्रीवे पर मोटर कार नंबर MH 03 EG 8007 को आरोपियों द्वारा तेज गति से भगाया जा रहा था। उपरोक्त कार में चालक के साथ उसके अन्य 04 से 05 साथी भी थे। पुलिस के अनुसार इन सभी ने तेज गति से चलती कार में अपने शारीर के आधे अंग को बहर निकल कर मस्ती में नाच गा रहे थे।

उनकी वीडियो मुंबई पुलिस की अधिकारिक एक्स ट्विटर सोशल मीडिया ऐप, समाचार वायरल हो गई। इससे खुद की जान के साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे थे। पुलिस के अनुसार पकडे गए सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं, जो फिलहाल शिवाजी नगर, गोवंडी के विभिन्न स्थानों पर रहते हैं।

कैसे पकड़ा गया स्टंटबाजों का कारवां

मुंबई पुलिस की अधिकारिक सोशल मीडिया ऐप एक्स ट्विटर पर शिकायत मिलते ही आरसीएफ पालिक चौकन्नी हो गई। इसके बाद वरिष्ट पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार घाटे का आदेश मिलते ही इस्टर्न फ्री वे के एक रोड पर पुलिस उपनिरीक्षक खैरनार एवं अपराध टीम के जांबाज जवान और दूसरी तरफ पुलिस उपनिरीक्षक अनिल देवरे की टीम ने स्टंटबाजों को को घेरने में लगे वहीं फ्री वे निकासी रोड पर पुलिस निरीक्षक घाटे ने काफी सावधानी से उन्हें पकड लिया, हालांकि इस कार्रवाई में युवक भागने में कामयाब रहे।

लेकिन पुलिस ने उन्हें भी शिवाजी नगर के डॉ. जाकिन हुसैन नगर से गिरफ्तार कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की जमानत नहीं हुई थी। इस कार्रवाई में नाइट शिफ्ट सुपरवाइजर पुलिस इंस्पेक्टर सपोनी पालवे की भूमिका भी सराहनीय रही।

Tegs: #Stunts-on-eastern-freeway-had-to-go-to-jail-now

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *