Advertisement

नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में गुरु गोष्ठी कार्यक्रम

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया स्थित नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में शिक्षा विभाग की ओर से गुरु गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोमिया बीडीओ एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार शिक्षा पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय सभागार में 15 मई को प्रखंड शिक्षा विभाग द्वारा मासिक गुरु गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रतिमा दास, बीपीओ इकबाल अतहर वारसी उपस्थित थे।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 5 से 18 वर्ष के सभी बच्चों का स्कूली शिक्षा पूर्ण कराना है। इसके लिए विगत वर्षों से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। परन्तु ड्रॉप आउट बच्चों के ठहराव में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है। वहीं 5 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों की शिक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।

उन्होंने कहा कि बच्चों का विद्यालय में ठहराव एवं नामांकन वर्तमान में एक बड़ी चुनौती है। बच्चों के हित में सभी भागीदारों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। इसी प्रकार स्कूल में बच्चों को रोजाना मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन दिया जाना है और समय पर छात्रवृति प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों एवं शिक्षकों के अटेंडेंस जरूरी है।

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रतिमा दास ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कार्य करना है और सरकार द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मौके पर शिक्षा विभाग के कई पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *