एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इंडियन नेशनल माइंस ओवरमैन सरदार एंड शॉट फायरर एसोशिएशन (इनमौसा) की एक बैठक 15 मई की देर संध्या बोकारो जिला के हद में जारंगडीह में आयोजित किया गया। अध्यक्षता इनमौसा सीसीएल अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से बीएंडके क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय सचिव अमित कुमार तथा कोषाध्यक्ष उदय शंकर सिंह को बनाया गया।

उक्त जानकारी देते हुए इनमौसा सीसीएल अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में इनमौसा को मजबूती प्रदान करने के अलावा पूरे सीसीएल स्तर पर इनमौसा सदस्यों की सुख सुविधा तथा समय बद्ध पदोन्नति को लेकर विशेष तौर पर सीसीएल मुख्यालय प्रबंधन से वार्ता करने की बात कही गई। साथ ही सदस्यों ने कहा कि जिस माइंस उद्योग को चलाने में माइनिंग सरदार, ओवरमैन, शॉट फायरर का अहम योगदान रहता है, लेकिन जब सुविधा की बात आती है तो स्थानीय प्रबंधन द्वारा टालमटोल की नीति अपनाई जाती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की बहुत जल्द क्षेत्रीय तथा यूनिट स्तर पर इनमौसा कमेटी का गठन कर संगठन को और विस्तार तथा सशक्त बनाया जाएगा। मौके पर इनमौसा के पवन कुमार मंडल, तारकेश्वर शर्मा, जितेंद्र कुमार, विनोद मंडल, के कुमार, महेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply