Advertisement

बेरमो के अध्ययन मित्तल ने वाणिज्य संकाय में राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के फुसरो रहिवासी पंकज मित्तल के पुत्र अध्ययन मित्तल ने वाणिज्य संकाय के 12वीं सीबीएसई बोर्ड में 97.4 प्रतिशत अंक लाकर बोकारो जिला में तृतीय एवं पूरे झारखंड में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है।

अध्ययन के इस सफलता पर पुरे परिवार में हर्ष व्याप्त है।
अध्ययन के इस उपलब्धि पर परिवार वालो सहित क्षेत्र के रहिवासियों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। अध्ययन मित्तल का सपना नई दिल्ली स्थित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से आगे की पढ़ाई करना और साथ में सीए की पढ़ाई करना है।

अध्ययन को बधाई देनेवालो में दिलीप मित्तल, सरिता मित्तल, कविता मित्तल, पंकज मित्तल, भावना मित्तल, रोहित मित्तल, छितरमल बंसल, कृष्ण कुमार चांडक, चिरंजी लाल अग्रवाल सहित कई गणमान्य शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *