एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कोयला खदान शिक्षक मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो जिला के हद में पेटरवार पहुंचकर 14 मई को गोमिया के पूर्व विधायक से भेंट की। पूर्व विधायक से भेंट में सीसीएल अनुदानित विद्यालयों के मांगों को लेकर मोर्चा अध्यक्ष ने मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार कोयला खदान शिक्षक मोर्चा के सीसीएल शाखा अध्यक्ष प्यारेलाल यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गोमिया के पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो के पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में भेंट कर पिछले वर्ष सीसीएल अनुदानित विद्यालयों के भुगतान कराने में सहयोग के लिए साधुवाद दी। साथ हीं सीसीएल अनुदानित विद्यालयों के मुख्य 6 बिंदुओं को रखा। पूर्व विधायक डॉ महतो ने मोर्चा अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि मोर्चा की मांग जायज है।

इस पर आगामी 28 मई क़ो कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद से भेंट कर सीसीएल अनुदानित विद्यालयों के द्वारा सुझाये गए मुख्य छह बिंदुओं पर चर्चा करने की बातें भी कहीं एवं सीसीएल के सीएमडी से जून माह में समय लेकर गिरिडीह सांसद के साथ एवं एक दो शिक्षकों के साथ तमाम मांगों को लेकर विचार विमर्श करने तथा पुरा कराने का भरोसा दिलाया।
मौके पर कोयला खदान शिक्षक मोर्चा सीसीएल शाखा अध्यक्ष प्यारेलाल यादव, शिक्षक साजेश कुमार, अशोक कुमार पांडेय, तीजन करमाली, अंबिका सिंह, प्रियंबदा कुमारी, पूर्व विधायक के निजी सहायक विपिन कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply