Advertisement

श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा समिति आई टाइप कॉलोनी की बैठक संपन्न

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा समिति आई टाइप के सदस्यों द्वारा तेनुघाट गोल्डेन जुबली मैदान में 13 मई को बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक समिति के सचिव विजय कुमार बबन की अगुवाई में आयोजित किया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने देश के बहादुर सैनिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर यह बता दिया गया कि भारत कभी भी किसी को भी कुछ नहीं कहता। मगर कोई परेशान करने की कोशिश करता है तो उसे छोड़ता भी नहीं है।

वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान के द्वारा घुटने टेकने के बाद सीजफायर किया गया है। बैठक में कहा गया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी और हमारे देश के सैनिक बधाई के पात्र हैं। अब हमारे देश की ओर देखने में दुश्मन सोचेगा। अंत में सभी ने पहलगाम में मारे गए नागरिक और वीरगति को प्राप्त हुए सैनिक के लिए शोक सभा की और दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा के लिए शांति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की।

इस अवसर पर उज्ज्वल कुमार सिन्हा, सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार (राजा जी), विनय कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, पंकज कुमार सिन्हा, योगेश नंदन प्रसाद, कुंदन कुमार, रोहित पराशर सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *