Advertisement

डीएवी गुवा के दशम एवं द्वादश सीबीएसई बोर्ड में छात्रों का उम्दा प्रदर्शन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में सारंडा वन क्षेत्र स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के बच्चों ने कक्षा दशम एवं द्वादश विज्ञान संकाय सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन कर पूरे जिले के साथ – साथ राज्य को गौरवान्वित किया है।

डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा की प्राचार्या माधवी पांडेय के दिशा निर्देशन व शिक्षकों की कड़ी मेहनत से विद्यालय के बच्चों का परीक्षा परिणाम से अभिभावकों में पूर्णतः संतोष व हर्ष देखा जा रहा है। कक्षा द्वादश विज्ञान के टाँपरों मे प्रथम वी बी मान्याश्री 80 प्रतिशत, द्वितीय नरगिस पार्विन 77.2 प्रतिशत एवं तृतीय श्वेता कर्मकार का 74.4 प्रतिशत रहा। विद्यालय का कुल 30 छात्रों में 30 ने उतीर्ण कर शत प्रतिशत परिणाम दिया है।

कक्षा दशम सीबीएसई बोर्ड मे विद्यालय के टॉपरों मे प्रथम राजीव रंजन पाठक 92.6 प्रतिशत, द्वितीय मोहम्मद अफान 91.8 एवं तृतीय यश गुप्ता 90.6 प्रतिशत से विद्यालय टॉपर रहा। कुल परीक्षा में शामिल 66 बच्चों में सभी बच्चें उतीर्ण कर परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत दिया। प्राचार्या पांडेय ने कहा कि बच्चों के कठिन परिश्रम एवं विद्यालय के शिक्षकों के लगातार मेहनतरत रहने के कारण बच्चों का परीक्षा परिणाम संतोषजनक एवं प्रसंसनीय रहा है।

उन्होंने सफलता का श्रेय जमशेदपुर संभाग झारखंड ए जोन प्रबंधक ओपी मिश्रा और सेल गुआ मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर को दी है। जिनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से बच्चे तथा विद्यालय निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। प्राचार्या दशम एवं द्वादश में पढ़ाने वाले शिक्षको, बच्चों एवं अभिभावकों को भी हार्दिक बधाई दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *