Advertisement

डीएवी ढोरी के बच्चों ने 12वीं व् 10वीं सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में फुसरो-डुमरी पथ पर मकोली मोड़ के समीप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी के बच्चों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर बेरमो कोयलांचल का मान बढ़ाया है।

इस विद्यालय से 12वीं में कुल 215 छात्र-छात्रा परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें विज्ञान संकाय के 136 तथा वाणिज्य संकाय के 79 छात्र शामिल थे। जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार 90 प्रतिशत से अधिक 11 बच्चों ने अंक प्राप्त किया। 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ साक्षी कुमारी प्रथम, 93.6 प्रतिशत अंक के साथ राजदीप बेरा द्वितीय तथा 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्वीटी कुमारी तृतीय स्थान पर रहकर विज्ञान संकाय में अपना नाम रोशन किया।

वहीं वाणिज्य संकाय में मायरा अनवर 94 प्रतिशत के साथ प्रथम, अर्चना सिंह 93.6 लरटीस के साथ द्वितीय तथा नूपुर विश्वकर्मा 92 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों ने विषय वार उच्चतम अंक अंग्रेजी में 96, हिंदी में 90, गणित में 89, भौतिक विज्ञान में 95, रसायन शास्त्र में 99, जीव विज्ञान में 97, कंप्यूटर विज्ञान में 98, सूचना प्रौद्योगिकी में 95, चित्रांकन में 100, अर्थशास्त्र में 95, व्यापार संगठन में 91 तथा लेखाशास्त्र में 91 अंक प्राप्त करने में सफल रहे है।

वहीं 10वीं में कुल 275 छात्र-छात्रा परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिसमें 90 प्रतिशत से अधिक 14 बच्चों ने अंक प्राप्त किया। 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ अनिमेष प्रथम, 94 प्रतिशत के साथ गरिमा पाठक द्वितीय तथा 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ श्रुति कुमारी वर्मा तथा राज कुमार तृतीय स्थान पर रहकर अपना नाम रोशन किया। इस प्रकार विद्यालय का गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण का प्रयास सराहनीय रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अमिताभ दासगुप्ता ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए परीक्षा फल पर संतोष व्यक्त किया तथा बच्चों एवं अध्यापकों को साधुवाद दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *