जानवरों के लिए जगह जगह रखा गया पानी
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के रानीबाग मित्तल मार्बल टाइल्स एण्ड सैनिटरी वेयर के समीप अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन फुसरो सृजन शाखा द्वारा राहगीरो के बीच नीबू पानी बाँटा गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन फुसरो सृजन शाखा की अध्यक्ष सोनम बंसल, सचिव नूतन मित्तल, कोषाध्यक्ष बरखा कारीवाल ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए राहगीरों के बीच ठंडा पानी, नींबू पानी वितरण करने का कार्य किया गया है। साथ ही इस गर्मी में तालाब छोटे कुँआ सूख जाते हैं, जिसके कारण जानवरों को पानी पीने में काफी असुविधा होती है।
जिसे लेकर शाखा के द्वारा जगह – जगह पर नाद में पानी भरकर रख दिया गया है। जिससे गाय,भैंस सहित अन्य जानवर इस गर्मी में पानी पी सके और राहगीरों के लिए भी जगह – जगह पर ठंडे पानी और गुड की व्यवस्था की जायेगी। उपस्थित जनों से आग्रह किया है कि अपने समर्थ अनुसार सभी अपने घर और दुकान के सामने राहगीरों के लिए ठंडा पेयजल और गुड़ की व्यवस्था करें।

जिससे राहगीरों को इस गर्मी में पानी पीने में सुविधा हो। मानव सेवा से सबसे बड़ी सेवा है। मौके पर मुख्य रूप से शताब्दी मित्तल, भावना मित्तल, मिताली अग्रवाल, नेहा अग्रवाल आदि दर्जनो गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply