Advertisement

रांची के इलाही नगर में पेयजल की समस्या, प्रतिदिन मात्र एक टैंकर जलापूर्ति

संवेदक की लापरवाही से सड़क पर बह रहा है नाली का पानी

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। सिटीजन फोरम रांची की एक बैठक झारखंड की राजधानी रांची के वार्ड क्रमांक 35 के इलाही नगर पुंदाग में 11 मई को आयोजित किया गया।

फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में उपस्थित स्थानीय रहिवासियों ने फोरम के पदाधिकारियों को बताया कि वार्ड 35 के इलाही नगर क्षेत्र में पानी की भारी समस्या है। कहा गया कि यहां प्रतिदिन केवल एक टैंकर पानी निगम द्वारा आपूर्ति होता है, वह भी साफ और स्वच्छ नहीं है। शाम तक पानी स्टोर रखने पर पानी का रंग पीला हो जाता है।

बैठक में बताया गया कि वार्ड 35 के इलाही नगर में नाली का निर्माण पिछले वर्ष कराया गया था, जिसको संवेदक ने आधा-अधूरा छोड़ दिया है। जिससे नाली का पानी सड़क में बहता है और सड़क क्षतिग्रस्त हो रहा है। इससे यहां जल जमाव होता है, जिससे रहिवासी परेशान रहते हैं।

बैठक में उपस्थित रहिवासियों ने बताया कि इस क्षेत्र में कोई भी खेल का मैदान या पार्क नहीं है और ना ही कोई तालाब है। स्ट्रीट लाइट वर्षों से खराब है, जिसका मेंटेनेंस नहीं हो रहा है। कहा गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में पाइपलाइन बिछाकर घरों में नल का कनेक्शन दे दिया गया, लेकिन अभी तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई है।

फोरम के अधिकारियों ने उपस्थित जनों को रांची नगर निगम का टोल फ्री नंबर और वार्ड 35 के सुपरवाइजर का नंबर दिया, साथ ही सभी समस्याओं को लिखित रूप से रांची नगर निगम के प्रशासक को अवगत कराने हेतु पत्राचार का निर्णय लिया गया।

बैठक में फोरम अध्यक्ष दीपेश निराला, वार्ड 7 के संयोजक अमरनाथ चौबे, वार्ड 3 के वार्ड समिति सदस्य संदीप कुमार, रेणुका तिवारी, सहित वार्ड 35 के सह संयोजक विनय कुमार और रशीद अहमद, मोहम्मद रिजवान, शहंशाह खान, मोहम्मद इरफान अंसारी, मोहम्मद इम्तियाज, रेयाजुल अंसारी, समीउल्लाह अंसारी, साहब अंसारी, साहिल अंसारी, रेयायुल अंसारी, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद दानिश आलम, मोहम्मद खुर्शीद, अरशद अंसारी, मोहम्मद नौशाद अंसारी, अब्दुल कुदुस खां, मोहम्मद इस्लाम, अनायत करीम, हसरत अंसारी, दानिश रजा, शमशाद अहमद इत्यादि उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन रशीद अहमद ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *