Advertisement

पंचायत सचिवालय में लगाया गया आधार कार्ड सुधार हेतु कैंप

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त के आदेश पर जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह पंचायत सचिवालय में 10 मई को विशेष आधार सुधार कैंप का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार बेरमो के प्रखंड पदाधिकारी मुकेश कुमार के आग्रह पर बेरमो प्रखंड के हद में जारंगडीह उत्तरी पंचायत सचिवालय में आधार कार्ड का सुधार हेतु तीन दिवसीय शिविर लगाया गया है। यह शिविर 9, 10 मई और 13 मई को आयोजित किया गया है।

इस मौके पर जिला से नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर अलाउद्दीन अंसारी, राजा बाबू अंसारी द्वारा आधार कार्ड का सुधार किया जा रहा है। मौके पर उत्तरी पंचायत के मुखिया फिरोजा खातून, उप मुखिया रूबी देवी, पंचायत सचिव विनीता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य अरुणा कुमारी, वार्ड सदस्य कंचन सिंह, पूर्व मुखिया मो. इम्तियाज जबकि पंचायत ऑपरेटर राजेंद्र सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *